फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Modi government did the most work for the workers: Sunil Bharala

श्रमिकों के लिए मोदी सरकार ने किया सबसे अधिक कार्य: सुनील भराला

Wed, 07 Oct 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Modi government did the most work for the workers: Sunil Bharala
बाघराय में राज्यमंत्री सुनील भराला का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
श्रमिकों के लिए अगर किसी ने सबसे अधिक कार्य किया है तो वह मोदी सरकार है। अब सभी प्रकार के श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने के बाद सारे लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को कुंडा नगर स्थित सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद सुनील भराला ने श्रम पंजीयन शिविर का उद्घाटन करने के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता के बाद ही सरकार की योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति को मिले सकेगा।
विज्ञापन

श्रम विभाग के अधिकारी ब्लाक स्तर पर इसी तरह कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीयन करेंगे। लोग स्वयं पंजीकरण कराएं और जो पात्र न हो वह दूसरे को जागरूक कर पंजीकरण कराए। श्रम विभाग शादी अनुदान, बीमारी सहित बहुत सारी योजनाएं चला रहा है। इससे जुड़ कर श्रमिक अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बिहार बाजार में बिहार मंडल की बैठक की। वहां सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी से संगठन के कार्यों पर चर्चा हुई। इसी प्रकार शकरदहा मंडल की बैठक बाघराय बाजार में इंटर कालेज में हुई। वहां मंत्री सुनील भराला ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि इस बार कुंडा व बाबागंज विधानसभा में भाजपा का परचम लहराना है।

इस दौरान श्रम कल्याण परिषद के सदस्य राधेकृष्ण तिवारी, कन्हैयालाल भारती, प्रदेश परिषद के सदस्य शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व विधायक सुरेश भारती, जिला महामंत्री अशोक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, कमलाकांत मिश्र, मंडल अध्यक्ष राजेश साहू, सूर्यमणि शुक्ल, राकेश मोदनवाल, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, विमल पांडेय, जटाशंकर त्रिपाठी, उमेश पांडेय, मुकेश शुक्ला, चुन्ना तिवारी, दिवाकर शुक्ल, नीरज तिवारी, राजेंद्र सरोज, सूर्यमणि शुक्ला, उमेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed