फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MLC elections: Vijay Yadav filed nomination from SP

एमएलसी चुनाव: सपा से विजय यादव ने किया नामांकन

Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
MLC elections: Vijay Yadav filed nomination from SP
किास भवन में नामांकन करते सपा एमएलसी प्रत्याशी विजय बहादुर यादव। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विधान परिषद चुनाव में बुधवार को सपा प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर यादव ने नामांकन किया। इधर, निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी के धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय से दोषी करार होने पर उनकी पत्नी मधुरिमा सिंह और कोआपरेटिव संघ के अध्यक्ष रहे डॉ. केएन ओझा सहित छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में एमएलसी पद के लिए समाजवादी पार्टी से आसपुर देवसरा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर यादव ने नामांकन पत्र भरा। निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी की पत्नी मधुरिमा सिंह और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केएन ओझा, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, मो. यूसुफ खान, राकेश सिंह, देवतादीन ने नामांकन पत्र लिया है। शनिवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा होने से नामांकन कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि अभी चुनाव आयोग ने नामांकन की तिथि नहीं बढ़ाई है। इधर, निवर्तमान एमएलसी के चुनाव लड़ने पर ग्रहण लगने से दावेदारों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बुुधवार को नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई। फिलहाल, ऐसा माना जा रहा है कि निवर्तमान एमएलसी की पत्नी मधुरिमा सिंह जनसत्तादल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता में काबिज भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। बुधवार को नामांकन स्थल पर डीएम डा. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल भारी भरकम फोर्स के साथ डटे रहे। अब सब की नजरें चुनाव आयोग के तिथि बढ़ाने पर टिकी हुई हैं।

विकास भवन में नामांकन करने पहुंचे सपा एमएलसी प्रत्याशी विजय बहादुर यादव। संवाद

विकास भवन में नामांकन करने पहुंचे सपा एमएलसी प्रत्याशी विजय बहादुर यादव। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed