{"_id":"623a2e4b1cb1413e4967a26e","slug":"mlc-election-independent-candidate-ram-dayal-s-nomination-paper-rejected-six-candidates-in-fray-pratapgarh-news-ald3292772199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय प्रताप का पर्चा वैध, भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप की आपत्ति खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय प्रताप का पर्चा वैध, भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप की आपत्ति खारिज
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विधान परिषद सदस्य पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रिटर्निंग आफीसर ने निर्दलीय प्रत्याशी राम दयाल का पर्चा खारिज कर दिया। जिसके बाद अब छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। हालांकि भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के नामांकन का चुनौती देते हुए खारिज करने की मांग की। मगर निर्वाचन अधिकारी ने अक्षय प्रताप सिंह का नामांकन वैद्य माना। 24 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है।
एमएलसी चुनाव के लिए सोमवार तक सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई। जांच के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी राम दयाल वर्मा का पर्चा नामांकन पत्र के साथ प्रमाणित मतदाता सूची न लगाया पाया गया। जिसके बाद उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। जबकि निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी के नामांकन को चुनौती देते हुए भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह ने आपत्ति की। मगर ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।
अब एमएलसी चुनाव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और उनकी पत्नी मधुरिमा सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केएन ओझा, राजेंद्र मौर्य (गंभीरा) ने निर्दलीय, भाजपा प्रत्याशी हरिप्रताप सिंह व सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव चुनाव मैदान में हैं। नामांकन स्थल विकास भवन में सुबह से ही अक्षय प्रताप सिंह और हरिप्रताप सिंह के समर्थक मौजूद रहे। अक्षय प्रताप को धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट से दोषी करार देने के बाद पर्चा खारिज करने की आपत्ति आने की संभावना को देखते हुए अक्षय प्रताप पक्ष के अधिवक्ता सुबह से ही नामांकन स्थल पर मौजूद थे। फिलहाल नामंकन पत्रों की जांच कर रहे अफसरों की नजरें एमपीएलए कोर्ट पर टिकी रहीं। मगर कोई फैसला नहीं आने से अफसर भी असमंजस की स्थिति में रहे।