फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Missing student from Navodaya Vidyalaya found in Hiraganj market

Pratapgarh News: नवोदय विद्यालय से गायब छात्र हीरागंज बाजार में मिला

Fri, 14 Apr 2023 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 14 Apr 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Missing student from Navodaya Vidyalaya found in Hiraganj market
बृहस्पतिवार की शाम छात्रावास से हुआ था गायब
विज्ञापन

जेठवारा। नवोदय विद्यालय नारायनपुर से बृहस्पतिवार की शाम छात्रावास से गायब छात्र शुक्रवार को हीरागंज बाजार में मिला। जेठवारा इलाके के मोती राम का पुरवा निवासी प्रवीण कुमार तिवारी का बेटा अर्चित तिवारी जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। बृहस्पतिवार की शाम अर्चित तिवारी के छात्रावास से गायब होने की सूचना परिजनों को मिली, तो उनके होश उड़ गए। शुक्रवार को हीरागंज बाजार से अर्पित ने अपने घर राहगीर के मोबाइल से फोन करके बताया कि वह हीरागंज बाजार में है। यह सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे लेकर घर पहुंच गए। इसकी जानकारी कालेज प्रशासन को होते ही प्रिंसिपल के साथ शिक्षक छात्र से मिलने के लिए घर पहुंच गए। कॉलेज प्रशासन छात्र को अपने साथ ले जाना चाह रहा था, मगर परिजनों ने जाने से इंकार कर दिया है। प्रवीण तिवारी ने बताया कि अभी छात्र की मन: स्थिति ठीक नहीं है, सामान्य होने पर उसे स्कूल भेजा जाएगा।


इनसेट----------------
गुमशुदगी की तहरीर लेकर पहुंचे प्रिंसिपल पर बिफरे कोतवाल
जेठवारा। विद्यालय परिसर से गायब छात्र अर्चित तिवारी की खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं लगने पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्त सिंह ने गुमशुदगी तहरीर जेठवारा प्रभारी कोतवाल अभिषेक सिरोही को दी तो वह गुस्से में आपा खो बैठे और तहरीर लेने से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद सीओ सदर ने बचाव किया। प्रभारी कोतवाल के दुर्व्यवहार से नाराज प्रिंसिपल ने डीएम से अपनी शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed