फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Miscreants took away one lakh rupees by pushing the collection agent of the finance company, police engaged in

Pratapgarh : फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को धक्का देकर बदमाशों ने एक लाख रुपये लूटे, खोजबीन में जुटी पुलिस

Fri, 02 Aug 2024 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 06:17 PM IST
सार

माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट आशीष यादव पुत्र कुछ गांवों से समूह की महिलाओं से पैसा एकत्र करके बैंक में जमा करता है। शुक्रवार को वह नहर पुलिया के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया।

विज्ञापन
Miscreants took away one lakh rupees by pushing the collection agent of the finance company, police engaged in
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहंडौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोहंडौर कस्बे में बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से एक लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर एएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट आशीष यादव पुत्र कुछ गांवों से समूह की महिलाओं से पैसा एकत्र करके बैंक में जमा करता है। शुक्रवार को वह नहर पुलिया के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसका बैग लेकर भाग गए। बैंक में करीब एक लाख रुपये थे। जाते समय बदमाश असलहा लहरा रहे थे। सूचना पाकर थाना प्रभारी राधेश्याम ने घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह पहुंच गए। 

विज्ञापन

घर जा रही युवती का बदमाशों ने मोबाइल छीना

फतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाथ का पूरा ग्राम निवासी पूजा गुप्ता पुत्री सुभाष गुप्ता का शाम करीब साढ़े बजे अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। पूजा गुप्ता गारमेंट्स की दुकान फतनपुर बाजार में स्थित है। वह अपने दुकान से आवास पैदल जा रही थी। रास्ते में नाथ का पूरा नहर के पास एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। शोरगुल करने के बाद लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश भाग चुके थे। सूचना पाकर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक दिलीप वर्मा पहुंच गए। बता दें कि कुछ दिनों के भीतर फतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन से चार छिनैती हुई है। किसी का भी खुलासा फतनपुर पुलिस नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed