{"_id":"5abe88ac4f1c1bf4618b48f0","slug":"minister-moti-singh-inaugurated-51-projects-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री मोती सिंह ने किया 51 परियोजनाओं का एक साथ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री मोती सिंह ने किया 51 परियोजनाओं का एक साथ लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह का स्वागत करते कारयकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में नौनिहालों को अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा देने के लिए सरकार इंतजाम कर रही है। इसके लिए इन विद्यालयों पर अंग्रेजी के अध्यापकों की तैनाती की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम का दर्जा दिलाया जाएगा। यह बातें काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने शुक्रवार को नारंगपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक साथ 51 परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा धनउगाही की शिकायतें बराबर आ रही हैं। पुलिस पर वाहन चेंकिग के नाम पर वसूली की शिकायत है। ऐसे लोग अपने में सुधार लाएं, अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बुआ व बबुआ के बेमेल गठगंधन पर भी कटाक्ष किया। कहा कि जो बेटा अपने पिता का नहीं हुआ वह प्रदेश की जनता का भला कैसे हो सकता है।
इस दौरान उन्होंने पट्टी में सडक़ों का जाल व प्रत्येक पुरवे में चौबीस घंटे बिजली दिलाने का वायदा दोहराया। काबीना मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य समेत मूलभूत जरूरतों पर जोर दे रही है। समारोह में काबीना मंत्री मोती सिंह ने पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालयों का सौंदर्यीकरण समेत अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण फीता काटकर किया। अध्यक्षता पट्टी प्रमुख राकेश कुमार सिंह व संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीओ पंचायत मंगरू सिंह, पवन सिंह, केएलए विश्वकर्मा,अवधेश सिंह, रामदुलार सिंह, सौरभ सिंह, राजा सिंह, राजू सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जुग्गीलाल ंजायसवाल, विनोद पांडेय, राणा सिंह, आनंद शुक्ल, राजेश पांडेय मोनू मिश्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।