फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Millions stolen by breaking the locks of ten shops in a single night

एक ही रात दस दुकानों के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Mon, 20 Jun 2022 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen by breaking the locks of ten shops in a single night
महेशगंज के पटना नहर के पास चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
महेशगंज थाना क्षेत्र के डीहबलई गांव निवासी राजकुमार यादव के पटना नहर चौराहे पर बने फूलकली मार्केट से शनिवार की रात चोर दस दुकानों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों के सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची जांचकर लौट गई।
विज्ञापन

शनिवार रात मार्केट के दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर घर चले गए। देर रात चोरों ने बारी-बारी से दस दुकानों के ताले तोड़ दिए। पनीर दुकानदार संदीप यादव निवासी भवानी का पुरवा की दुकान से एक बैट्री तथा 1500 रुपये नकदी, अभय यादव निवासी छतार की कास्मेटिक की दुकान से गिफ्ट आइटम, खिलौने तथा करीब एक हजार की नकदी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से करीब तीस हजार के सामान, रवि गौतम विकरा की मोबाइल की दुकान से इनवर्टर, बैट्री, एक दर्जन मोबाइल गायब कर दिए।
विज्ञापन

इसी तरह राजकुमार यादव के मेडिकल स्टोर से करीब दस हजार रुपये की दवाएं, सीट बैग रिपेयरिंग की दुकान से सिलाई मशीन, पीको मशीन, राजेश सरोज की जूते की दुकान से करीब सत्तर हजार के सामान और आठ सौ नकदी, जनसेवा केंद्र से इनवर्टर बैट्री, एलईडी टीवी, सीसीटीवी, दो एटीएम कार्ड आदि उठा ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांचकर लौट गई। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed