{"_id":"5e307a6b8ebc3e4b0c3b270b","slug":"millions-stolen-after-breaking-shutter-of-four-shops-resentment-among-traders-pratapgarh-news-ald2669108150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
फतनपुर बाजार में दुकान में चोरी के बाद खुला पड़ा शटर।
- फोटो : PRATAPGARH
बेखौफ बदमाशों ने चार दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के गुुंबद से चोरी कलश का भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। चोरी की बढ़ती घटना के लिए लोग पुलिस को कसूरवार ठहरा रहे हैं।
फतनपुर बाजार में जगदीश सोनी की सराफा की दुकान है। सोमवार रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ डाला। दुकान के लाकर से करीब एक लाख के आभूषण व रुपये समेट लिए। चोरों ने बगल दीपक के दुकान का शटर भी टेढ़ा कर दिया। उसके जूता व चप्पल की दुकान से 4 हजार रुपये व कीमती जूते चुरा ले गए। वहां से कुछ दूर स्थित महंतलाल गुप्ता की दुकान से चार कार्टून साड़ी व 6 हजार रुपये चुरा लिए।
इसके बाद चोरों ने गुरुदयाल पांडेय के हार्डवेयर की दुकान के शटर का ताला तोड़ डाला। चोर दुकान के भीतर से 5 सौ रुपये ले गए। मंगलवार की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हो सकी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस बैंक व बाजार की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन चोरों तक नहीं पहुंच सकी। रविवार की रात कलीमुरादपुर में स्थित शिवमंदिर के गुंबद का कलश चोर सीढ़ी लगाकर चुरा ले गए। जिसका दूसरे दिन भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।