फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Middle aged bike rider dies due to collision with truck

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Wed, 20 Dec 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Middle aged bike rider dies due to collision with truck
घर से बाजार में सामान खरीदने आए बाइक सवार को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना के कैमा गांव निवासी संतोष कुमार प्रजापति (42) चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार चलाता था। मंगलवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे वह बाइक से घर से लालगोपालगंज बाजार सामान खरीदने आया था। पुलिस बूथ तिराहा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। सिर पर अधिक चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


- पांच दिन पहले बड़ी बेटी के किए थे हाथ पीले

मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले संतोष की दो बेटियां और एक बेटा है। उसने पांच दिन पूर्व विवाह कर बड़ी बेटी ममता की विदाई की थी। दूसरे नंबर की बेटी महिमा और शिवम और उसकी पत्नी बिटाऊ का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हैंडपंप खराब, रेलवे स्टेशन पर पेयजल का संकट

लालगोपालगंज। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर लगा हैंडपंप कई महीने से खराब है। इससे यात्रियों के लिए पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।0 लालगोपालगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दो हैंडपंप लगाए गए हैं। प्लेटफार्म के पूर्वी छोर पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप तीन माह से खराब पड़ा है। इससे आम यात्रियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसी ट्रेन के आने पर यात्री हैंडपंप तक पहुंचते हैं, तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। प्लेटफार्म के दक्षिण की ओर लगा हैंडपंप भी खराब स्थिति में है। एक हैंडपंप से कुछ ही यात्रियों को लाभ मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed