फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury reached 43 degrees, scorching sun

Pratapgarh News: पारा पहुंचा 43 डिग्री, झुलसाती रही धूप

Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 43 degrees, scorching sun
क्रॉसर--दोपहर में सूनी दिखीं सड़कें, बिजली भी देने लगी धोखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रविवार को तेज धूप चेहरे को झुलसाती रही। अब तक रिकॉर्ड तोड़ते हुए रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर निकलना दूभर हो गया। ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी का असर शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। दोपहर से शाम पांच बजे तक तेज धूप का असर रहा।
जेठ की प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन भर की तपन और रात की उमस लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। गर्मी बढ़ते ही बिजली भी धोखा देने लगी है। शहर और गांव में अघोषित बिजली कटौती का दौर शुरू हुआ। कूलर, पंखा की हवा भी गर्मी को नहीं दूर कर पा रही है। दोपहर के बाद टंकियों के पानी की स्थिति उबले हुए पानी जैसी रही।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद घर आते -आते बच्चों को काफी परेशानी हुई। गर्मी बढ़ने से चौराहों पर शीतल पेय की दुकानें सजीं। गन्ने का रस, नींबू पानी, शर्बत के अलावा जूस की दुकानों में लोगों का तांता लगा रहा। भीषण गर्मी व धूप से मवेशी, पक्षी भी बेहाल दिखे। पालतू मवेशियों को पशुपालकों ने छाया में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्यास बुझाने के लिए तालाब, नहर व नलकूपों के आसपास मवेशी मंडराते रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि सप्ताह के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।फिलहाल तेज धूप और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी रहेगा।

---इनसेट----
एसी,कूलर और पंखों की बढ़ी मांग
इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर एसी, कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई है। भीषम गर्मी से निपटने के लिए लोग किस्त पर एसी, कूलर खरीद रहे हैं। फिलहाल बिजली के धोखा देने से उपभोक्ताओं को गर्मी से निपटने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed