फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury crossed 36 degrees in March itself, signs of severe heat in April

मार्च में ही 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा , अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत

Mon, 21 Mar 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 36 degrees in March itself, signs of severe heat in April
भंगवा चुंगी के समीप तेज धूप व गर्मी से बचने का प्रयास करती युवतियां। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
इस बार रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है। मार्च के महीने में ही तल्ख धूप लोगों को बेहाल कर रही है। अप्रैल व मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। दिनभर पंखे फर्राटा भर रहे हैं। पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पछुवा हवाएं सक्रिय होने लगी हैं। इससे गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

मार्च महीने में आम तौर पर हल्की ठंड रहती है। रातभर ठंड का अहसास रहता है, मगर इस बार मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। अलबत्ता, लोगों को गर्मी सता रही है। तापमान में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप तल्ख हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद पश्चिमी हवाओं ने जोर पकड़ा तो धूप चुभने लगी। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी के चलते घरों व कार्यालयों में पंखे फर्राटे भरते रहे।
विज्ञापन

धूप तल्ख होने के कारण बाजारों में चहल-पहल कम रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, भगवाचुंगी, पल्टन बाजार में दोपहर एक बजे के बाद चहल-पहल कम हो गई। हालांकि शाम होने के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई, मगर उमसभरी गर्मी का असर बना रहा रहा। अधिकतम तापमान 36.8 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुवा हवाएं वातावरण में जोर पकड़ रही हैं। इससे गर्मी में इजाफा हो रहा है। अप्रैल माह में गर्मी और बढे़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में छह डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो बढ़कर अब 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी 8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed