फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mercury at 43, sultry heat made it miserable

पारा 43 पर, उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल

Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mercury at 43, sultry heat made it miserable
शुक्रवार को उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पश्चिमी हवाएं वातावरण में पकड़ बनाए रहीं। न घर में सुकून था न बाहर। पंखे व कूलर फेल हो गए थे। शहर से गांव तक उमसभरी गर्मी से हाहाकार मचा रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान उछलकर 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 28. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भोर में आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी थी मगर, सुबह 9 बजे के बाद पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में पैठ जमा ली। इसके बाद गर्मी का कहर शुरू हो गया था। सूर्य की किरणें बदन झुलसाने लगीं। सुबह 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, रोडवेज बसअड्डा सहित प्रमुख स्थानों चहल-पहल देखी गई मगर, लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

गर्मी इतनी प्रचंड थी कि न तो पंखे काम कर रहे थे और न ही कूलर। लोग पसीने से बेहाल दिखे। शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है। तापमान अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed