फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Melting increased due to cold winds, mercury dropped

Pratapgarh News: सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, लुढ़का पारा

Sun, 17 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Melting increased due to cold winds, mercury dropped
रोडवेज बस अड्डे के समीप रात में कड़ाके की ठंड से बचने को कागज व गत्ता जलाकर बैठे लोग। संवाद
सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, लुढ़का पारा
विज्ञापन

तेज धूप ने दिन में दी राहत, शाम होते ही कांपने लगे लोग
प्रतापगढ़। पछुवा हवाओं के जोर से ठंड परेशानी का कारण बन गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं गलन बढ़ाने का कारण बनी हैं। दोपहर में धूप ने लोगों को राहत दी। रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान और गिर सकता है। बादलों की भी आवाजाही हो सकती है।


पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी और सर्द हवाओं की दस्तक से पारा लुढ़का है। दिन में धूप खिलने के बाद भी लोग ठंडी हवाओं की चुभन से परेशान रहे। सुबह-शाम गलन भरी ठंड लोगों को टोपी या मफलर लगाने पर मजबूर कर रही है। दिन में तेज धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। शहर हो या गांव बुजुर्ग हों या बच्चे, महिलाएं भी काम निबटा कर धूप में बैठती हैं। शाम होते ही लोग घर के अंदर जाने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के पार रहा। न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं की गति सामान्य से ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-





गलन बढ़ी फिर भी नहीं जले अलाव
रानीगंज। दिसंबर का आधा महीना बीतने को है और शाम को बर्फीली हवाओं से मौसम ठंडा हो जाता है। इसके बाद भी नगर पंचायत हो या तहसील प्रशासन, चौराहे और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बाजारों में भी अलाव नहीं जल रहे हैं। जबकि रात में हाईवे से गुजरने वाले राहगीर चाय की दुकानों पर जल रही भट्ठियों पर हाथ सेंकते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed