{"_id":"6775894345fe6fa21e0eb220","slug":"melting-increased-cold-incense-remained-weak-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-131426-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गलन ने बढ़ाई सर्दी, धूप रही कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गलन ने बढ़ाई सर्दी, धूप रही कमजोर
विज्ञापन
सर्द हवाओं से सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। देर शाम गलन बढ़ने से लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। दिन में दिखी हल्की कमजोर रही। शीतलहर के आगे बेअसर रही। अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठिठुरन भरी ठंड लोगों पर सितम ढा रही है। दिन में सर्द हवाएं चलने से लोग ठंड से कांपते रहे। शाम होते-होते गलन वाली ठंड का प्रकोप बढ़ गया। नए साल का पहला दिन अधिक ठंडा रहा। सुबह धुंध और कोहरा रहा फिर करीब 11 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिए, लेकिन शीतलहर के आगे धूप बेअसर रही।
शहर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घर के बाहर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। शाम करीब पांच बजे के बाद गलन बढ़ना शुरू हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए। चौक-चौराहों के साथ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के पास जल रहे अलाव के पास लोगों की भीड़ जुटी रही।