{"_id":"576d79a34f1c1bef58b493f6","slug":"meeting-in-deah-balai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के चयन को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के चयन को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुली बैठक में कोटेदार के चयन को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस पांच लोगों को थाने ले लाई। इससे बैठक निरस्त कर दी गई। वहीं बाघरय के बंशियारा गांव में भी चयन को लेकर विवाद हो गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के डीह बलई गांव में कोटेदार के चयन के लिए गांव में खुली बैठक हुई। इसमें ब्लाक के जेईएमआई राम अंजोर पांडेय व ग्राम विकास अधिकारी उदयभान सिंह गए हुए थे। चुनाव के दौरान गिनती को लेकर विवाद हो गया। इससे लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे महेशगंज एसओ जेपी उपाध्याय वहां से हंगामा कर रहे पांच लोगों को थाने उठा लाए। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं गांव के लोगों का आरोप था कि न तो खुली बैठक की सूचना दी गई और न ही उन्हें चुनाव में भाग लेने का मौका दिया गया। फिलहाल बैठक में कोटेदार का चयन कर दिया गया है।
इसी तरह बाघरय के बंशियारा गांव में भी चयन को लेकर बैठक थी। इसमें चुनाव हो भी गया, लेकिन नाबालिगों को गिनने को लेकर विवाद हो गया। हारे हुए लोगों ने यह कहते हुए विवाद करना शुरू कर दिया कि उनकी तरफ के नाबालिग लोगों को नहीं गिना गया जबकि विपक्षी की तरफ खड़े नाबालिग लोगों को गिन लिया गया। फिलहाल यहां मौजूद बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव व बाघराय एसओ ने समझाकर मामले को निस्तारण कराया। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग संतुष्ट न होने के कारण शिकायत किए जाने की बात करते रहे। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रभुनाथ, पवन कुमार सिंह, अतुल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, हथिगवां एसओ अवधेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।