फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical van conductor had planned robbery, arrested along with his accomplices

Pratapgarh News: मेडिकल वैन कंडक्टर ने रची थी लूट की साजिश, साथियों संग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Medical van conductor had planned robbery, arrested along with his accomplices
गजेहड़ा जंगल में मेडिकल वैन चालक से हुई लूट की साजिश कंडक्टर ने रची थी। एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ देल्हूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के मुख्य आरोपी अंकित भारतीय को धूमनगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नकदी और मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

विश्वनाथगंज क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल में 30 मई को मेडिकल वैन चालक से 2.32 लाख रुपये की लूट हुई थी। घटना के मुख्य आरोपी प्रयागराज के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी अंकित भारतीय वैन में कंडक्टर काम करता था। उसने ही घटना की साजिश रची थी। घटना के दिन रात में प्रयागराज की तरफ जा रही वैन में कंडक्टर सवार था।
विज्ञापन

गजेहड़ा जंगल के समीप कंडक्टर ने लघुशंका के बहाने वैन रोक लिया। पहले से मौजूद उसके तीन साथियों ने चालक पर हमला कर 2.32 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना में शामिल मुख्य आरोपी अंकित भारतीय को पुलिस ने धूमनगंज से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महेवा पश्चिम पट्टी निवासी आशीष यादव, सिद्धांत व चित्रकूट के टिकरा निवासी रिषभ यादव को पुलिस ने मऊआइमा पुल के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने मऊआइमा पुल के नीचे से 1.20 लाख नकदी व एक तमंचा और दाे जिंदा कारतूस बरामद किया है। मऊआइमा पुल के पास दो मोबाइल भी बरामद की गई।

इनसेट--
लूट की रकम से खरीदा था मोबाइल फोन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि लूट की रकम से उसने एप्पल मोबाइल फोन खरीदा था। मौज मस्ती पर भी पैसा खर्च किया। आईपीएल मैच में 16 हजार का सट्टा भी लगाया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने देसी तमंचा साथ में रखा है। जिससे वह लूट की घटना को अंजाम देते हैं। लूट के पैसे से परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed