{"_id":"6843fb8404d7f7f6050dc5ea","slug":"medical-van-conductor-had-planned-robbery-arrested-along-with-his-accomplices-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : मेडिकल वैन कंडक्टर ने रची थी लूट की साजिश, साथियों संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : मेडिकल वैन कंडक्टर ने रची थी लूट की साजिश, साथियों संग गिरफ्तार
Sat, 07 Jun 2025 02:12 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:12 PM IST
सार
गजेहड़ा जंगल में मेडिकल वैन चालक से हुई लूट की साजिश कंडक्टर ने रची थी। एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ देल्हूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के मुख्य आरोपी अंकित भारतीय को धूमनगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लूट के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
गजेहड़ा जंगल में मेडिकल वैन चालक से हुई लूट की साजिश कंडक्टर ने रची थी। एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ देल्हूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के मुख्य आरोपी अंकित भारतीय को धूमनगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नकदी और मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विश्वनाथगंज क्षेत्र के गजेहड़ा जंगल में 30 मई को मेडिकल वैन चालक से 2.32 लाख रुपये की लूट हुई थी। घटना के मुख्य आरोपी प्रयागराज के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी अंकित भारतीय वैन में कंडक्टर काम करता था। उसने ही घटना की साजिश रची थी। घटना के दिन रात में प्रयागराज की तरफ जा रही वैन में कंडक्टर सवार था। गजेहड़ा जंगल के समीप कंडक्टर ने लघुशंका के बहाने वैन रोक लिया। पहले से मौजूद उसके तीन साथियों ने चालक पर हमला कर 2.32 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना में शामिल मुख्य आरोपी अंकित भारतीय को पुलिस ने धूमनगंज से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
वहीं महेवा पश्चिम पट्टी निवासी आशीष यादव, सिद्धांत व चित्रकूट के टिकरा निवासी रिषभ यादव को पुलिस ने मऊआइमा पुल के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने मऊआइमा पुल के नीचे से 1.20 लाख नकदी व एक तमंचा और दाे जिंदा कारतूस बरामद किया है। मऊआइमा पुल के पास दो मोबाइल भी बरामद की गई।
विज्ञापन
लूट की रकम से खरीदा था मोबाइल फोन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि लूट की रकम से उसने एप्पल मोबाइल फोन खरीदा था। मौज मस्ती पर भी पैसा खर्च किया। आईपीएल मैच में 16 हजार का सट्टा भी लगाया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने देसी तमंचा साथ में रखा है। जिससे वह लूट की घटना को अंजाम देते हैं। लूट के पैसे से परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन