{"_id":"612e6c358ebc3e7a1e6fff37","slug":"medical-college-resonated-with-sohar-and-mangalgeet-on-krishna-janmashtami-pratapgarh-news-ald3146235191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहर व मंगलगीत से गूंज उठा मेेडिकल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहर व मंगलगीत से गूंज उठा मेेडिकल कालेज
विज्ञापन
श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर सोहर व मंगलगीतों से मेडिकल कालेज गूंज उठा। मेडिकल कालेज के महिला विंग में जन्मे बेटों व बेटियों की खुशी में जहां महिलाओं ने मिठाई का वितरण किया तो वहीं रातभर भजन- कीर्तन व मंगलगीत का गायन किया। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने बेटों व बेटियों का नामकरण कान्हा व राधा के नामों से किया।
मेडिकल कॉलेज में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज के महिला बिंग में दस महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। इनमें सात महिलाओं ने बेटों को और तीन महिलाओं ने बेटियों को जन्म दिया है। इस दौरान वार्ड में उनके तीमारदार भी मौजूद रहे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर जन्में बेटों व बेटियों की खुशी में महिलाओं ने वार्ड में मिठाईयां बांटी।
इसके बाद ढोल व मजीरे के साथ रातभर भजन- कीर्तन किया। रातभर मेडिकल कालेज बधाईगीत व मंगलगीत से गूंजता रहा। इससे उल्लास का वातावरण बना रहा है। बच्चों को जन्म देने वाली ममता प्रजापति, पूनम गौड़, प्रीती, शीला, सैबुन निशा, किरण, कुसुम को लोगों ने बधाई दी।