{"_id":"652182d55bc5123b020d33a6","slug":"medical-college-mess-food-not-of-good-quality-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-5544-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज मेस का खाना नहीं मिला गुणवत्तापूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज मेस का खाना नहीं मिला गुणवत्तापूर्ण
Sat, 07 Oct 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची डीजीएमई किंजल सिंह। मेडिकल कॉलेज मीडिया सेल
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक किंजल सिंह ने शनिवार को डॉ.सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज मेस का खाना गुणवत्तापरक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी क्रम में आउटसोर्स पे रखे गए कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने और सफाई व्यवस्था पर असंतुष्ट रहे।
महानिदेशक के आने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन शनिवार सुबह से ही तैयारी में जुटा रहा। दोपहर दो बजे के करीब डीजीएमई ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले सेवा प्रदाता कर्मचारियों की उपास्थिति न बता पाने पर प्राचार्य पर बिफरे। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की सामग्री और फर्नीचर न देखकर भी वह नाराज हुए।
उन्होंने प्राचार्य से जवाब मांगा। मेस में गंदगी देखकर तो उनका पारा आसमान छूने लगा। उन्होंने फटकार लगाने सहित सुधार लाने को कहा। चखने के लिए खाना भी मंगवाया लेकिन, चखा नहीं। पत्रकारों से बातचीत में कहा, जो भी गड़बड़ियां मिली हैं, उनमें सुधार लाने के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं। अगले निरीक्षण में अगर ये खामियां दूर न की गईं तो उत्तरदायित्व निधार्रितकर कार्रवाई की जाएगी।