फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MD and smack worth lakhs of rupees recovered, smuggler arrested

Pratapgarh News: लाखों रुपये की एमडी और स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
MD and smack worth lakhs of rupees recovered, smuggler arrested
पतुलकी तिराहे पर सोमवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ एमडी ( मेथाम्फेटाइन ड्रग्स) तस्करी करने वाले रायबरेली के अंतरजनपदीय तस्कर रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे में भाग निकला।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 40 लाख रुपये का एमडी ड्रग्स और स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। लीलापुर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय और स्पेशल टीम के महेश सिंह, आनंद यादव पतुलकी चौराहे पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक से दो लोग आते दिखे, जिन्हें पुलिस टीम ने रोका। रुकने की बजाय दोनों बाइक घुमाकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। इस बीच पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से बैग में 25 ग्राम एमडी, 116 ग्राम स्मैक, पांच मोबाइल, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 450 रुपये व बाइक बरामद हुई। पकड़ा गया तस्कर रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतुउल्लागंज निवासी राजेश उर्फ रोहित सिंह है। पूछताछ में बताया कि भागने वाला उसका साथी अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी अनिल कुमार सिंह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बरामद एमडी व स्मैक की कीमत करीब 40 लाख आंकी गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

लालगंज में देने के लिए निकले थे तस्कर: पट्टी, आसपुर देवसरा के बाद अब नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों ने लालगंज, लीलापुर, जेठवारा क्षेत्र को ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लालगंज व लीलापुर क्षेत्र में नशीले पदार्थ की सामग्री सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed