फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mayawati birthday

बसपा सरकार में कानून का राज

Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
mayawati birthday
other
बसपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 61वें जन्मदिन पर बसपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं ने ऐलान किया सूबे में बसपा सरकार में ही कानून का राज आ सकता है। अन्य सरकारों के शासनकाल में जनता सुरक्षित नही है। सातों विधानसभा में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के वर्मा नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर प्रदेश में कानून का राज चलेगा। सपा सरकार में हत्या, बलात्कार व लूट की घटनाएं अधिक होती रहीं। विश्वनाथगंज विधानसभा के लक्ष्मीगंज बाजार के बीडी मिश्रा इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रेमआनंद त्रिपाठी उर्फ मानू महराज ने कहा कि भाजपा सरकार के कदम से जनता-जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। सपा में अब बाप-बेटे की लड़ाई है। जनता को इसे समझना होगा। शहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि बसपा के शासन में लाचार व गरीबों पर अत्याचार रुक जाता है। जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम ने कहा कि नोटबंदी के जरिए लोगों को जो दिक्कतें हुई हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर मृत्युंजय शुक्ला, विनोद पांडेय, महेंद्र बौद्ध, अश्वनी राणा, कमलेश विश्वकर्मा, विजय मिश्र बाबी, रणन्जय सिंह चौहान, श्यामलाल पटेल, बुद्धिराम सरोज, रामअवध, रामलखन यादव, जगदेव, यूसुफ उर्फ पप्पू, राकेश तिवारी, कुंदन तिवारी, खुर्शीद अहमद, उमेश पासी, डा. अयाज, सादिक अली समेत अन्य नेता मौजूद रहे। रानीगंज में जिलाध्यक्ष लालचन्द्र गौतम ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने दलित समाज के साथ सभी वर्गों के लिए हित का कार्य किया है। प्रभारी शकील अहमद ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान दुर्गा प्रसाद तिवारी, राम बहादुर सरोज, विनोद सोनी, जियालाल सरोज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed