फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of sariapur nobasta

बिजलीकर्मी का शव रख सड़क किया जाम

Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
matter of sariapur nobasta
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
डेरवा। करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी (लाइनमैन) की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को डेरवा बाबूगंज मोड़ पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। एसओ जेठवारा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जिलाधिकारी के आने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, मृतक की पत्नी को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के शाह गरीब का तकिया सराइन्द्रावत निवासी मो. आरिफ पुत्र स्व. अब्दुल खालिद जेठवारा पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन का काम करता है। मंगलवार दोपहर में वह सरियापुर नोबस्ता में नवोदय स्कूल के पास बिजली लाइन ठीक करने गया था। इसके लिये उसने एसएचओ आपरेटर दिनेश चंद्र तिवारी से शटडाउन भी लिया था। खंभे पर लाइन ठीक करने चढ़ा। इसी बीच आपरेटर ने लाइन चालू कर दी। इससे करंट लगने व खंभे से गिरने के कारण वह घायल हो गया। एसओ जेठवारा उसे इलाज के लिये प्रतापगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी दिलशान बानो की तहरीर पर एसओ जेठवारा ने दिनेश चंद्र दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बुधवार को शव पोस्टमार्टम से आते ही ग्रामीणों ने डेरवा बाबूगंज तिराहे पर कुंडा-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया। एसओ जेठवारा समझाने पहुंचे तो जिलाधिकारी के आने, पत्नी को नौकरी, आपरेटर की गिरफ्तारी और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए जाम हटाने से मना कर दिया। शाम तक लोग जाम लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed