फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of rani ganj area

कागज पर जगमगाने लगे थाहीपुर व कूराडीह गांव

Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज। रानीगंज इलाके में विद्युतीकरण में जमकर खेल किया गया है। थाहीपुर व कूराडीह में बिना तार-पोल लगाए ही कागज पर विद्युतीकरण कर दिया गया। जबकि कई गांवों में पोल मानक के अनुरूप नहीं लगाए गए हैं। रविवार को जांच के लिए लखनऊ से आई टीम को विद्युतीकरण में अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन


रानीगंज क्षेत्र में 12वीं ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली से वंचित गांवों में विद्युतीकरण कार्य चल रहा है। इसकी जिम्मेदारी आरकेसी फर्म को दी गई है। क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने गांवों में किए गए विद्युतीकरण में अनियमितता, भ्रष्टाचार तथा गुणवत्ताविहीन काम करने का आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की थी। रविवार को लखनऊ से निदेशक एके मित्तल व वाराणसी से अधीक्षण अभियंता एके वर्मा की अगुवाई में आई टीम ने विद्युतीकरण से संतृप्त गांवों एवं मजरों की जांच की। टीम ने बेलासपुर, अवधानपुर गनईडीह, सराय गनई, कूराडीह, थाहीपुर, सहिजवार, बभनमई, चलाकपुर, केवटापुर, संसारियापुर, अवधानपुर, अमरपुर आदि गांवों में विद्युतीकरण की जांच की। इस दौरान भारी अनियमितता सामने आई।
विज्ञापन


कई गांवों में पोल बचाकर रूट चार्ट को ताक पर रखकर विद्युतीकरण कर दिया गया। कई गांवों में पोल भी मानक के अनुरूप नहीं लगाए गए हैं। जबकि थाहीपुर व कूराडीह में कागज पर विद्युतीकरण की बात सामने आई। यहां स्वीकृत उपकरणों एवं पोलों को दूसरे गांव में शिफ्ट कर दिया गया और फाइलों में दोनों गांवों को बिजली से संतृप्त दिखा दिया गया। जांच टीम के सवाल पर ठेकेदारों एवं विभागीय अधिकारियों की घिग्घी बंधी रही। अभी करीब 12 गांवों की ही जांच की गई है। करीब 100 गांवों और मजरों में अभी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed