{"_id":"59ff5cd44f1c1bb6678b9a1f","slug":"matter-of-raipur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी कोतवाली के करीब शादी में हर्ष फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टी कोतवाली के करीब शादी में हर्ष फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी। कस्बे में रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बारातियों ने हर्ष फायरिंग की। यह कोतवाली से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर होता रहा। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। बताया जाता है कि रायपुर निवासी खलील अहमद की बेटी की बारात सुलतानपुर से आई थी। जिसमे शामिल दो बाराती लाइसेंसी बंदूक लेकर आए थे। वे निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग करने लगे। इतने पर भी दोनों नहीं रुके। फायरिंग करने के बाद बंदूक बच्चों के हाथ में थमा दी। इस बात की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। जबकि कस्बे में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। कुछ दूर पर नामांकन भी हो रहा था। हालांकि कुछ लोगों की शिकायत के बाद पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हर्ष फायरिंग करने वाले जा चुके थे। पट्टी कोतवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गई थी। फायरिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन