{"_id":"595fdae44f1c1b61268b46af","slug":"matter-of-purani-bazar-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, ननद ने तेजाब से जलाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, ननद ने तेजाब से जलाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाकशुदा बताकर एक महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसका पति कमाने के लिए सऊदी अरब गया है। आरोप है कि शुक्रवार को महिला की सास और ननद ने उसे पीटा और तलाकशुदा बताते हुए भगाने लगीं। उसके न जाने पर ननद ने उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया। हालांकि बाद में परिजनों ने ही उसे पकड़ लिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार कुंडा निवासी एक युवक सऊदी अरब गया है। उसकी पत्नी का आरोप है कि ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। आए दिन उसकी सास और ननद उससे मारपीट करती हैं। शुक्रवार सुबह पहले तो उसके साथ दोनों ने मारपीट की। इसके बाद उससे कहा कि उसके पति ने उसे तलाक दे दिया है। अब वह अपने मायके रधौली जाकर रहे। महिला ने ससुराल में ही रहने की बात कही तो ननद ने उसकी देाबारा पिटाई कर दी। इसके साथ ही घर में रखा तेजाब उठा लाई और उसके ऊपर डालने का प्रयास किया। इस दौरान उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।