फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   matter of manikpur inter college

घोटाला, जमीन में दफना दिया बच्चों का निवाला

Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
matter of manikpur inter college
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
एमडीएम के खाद्यान्न में घालमेल की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने आठ बोरी खाद्यान्न जमीन से खोदकर निकलवाया। इसमें गेहूं और चावल मिला हुआ था। इसे जमीन में दबा दिया गया था। इसके बाद विद्यालय के गोदाम में 49 बोरी चावल और 53 बोरी गेहूं पाया गया। इसका विद्यालय प्रशासन कोई रजिस्टर नहीं दिखा पाया। एसडीएम ने विद्यालय के दो शिक्षकों की सुपुर्दगी में गोदाम में ही पूरा राशन सील करा दिया। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन


मानिकपुर इंटर कालेज के प्रबंधक सतीश शर्मा ने जिलाधिकारी को विद्यालय में एमडीएम के राशन में घालमेले होने की सूचना दी थी। इस पर उन्होंने एसडीएम को मौके पर भेजा। एसडीएम मौके पर पहुंचे तो विद्यालय के एक कोने में खरपतवार रखा हुआ था और मिट्टी खोदी गई थी। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश फौजी को बुलाया गया। उनके निर्देश पर सफाईकर्मियों ने वहां खोदाई की तो मिट्टी में गेहूं चावल दबा मिला। इसके बाद इसे बोरी में भरा गया तो यह आठ बोरी निकला। इसके बाद स्टोर रूम में 53 बोरी गेहूं और 49 बोरी चावल भी मिला। इसका स्टाक रजिस्टर मांगा गया तो विद्यालय के प्रिंसिपल नहीं दे सके। हालांकि कार्रवाई के बारे में वह यही कहते रहे कि उन्हें तो कुछ मालूम ही नहीं है। इसके बाद एसडीएम आरबी वर्मा ने गोदाम में ही सारा राशन सील करा दिया। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यालय के सहायक अध्यापक राकेश आर्या व प्रवक्ता रमाकांत मौर्य को दे दी। एसडीएम के साथ आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार सोनकर व एबीआरसी सुशील तिवारी भी रहे। एसडीएम ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed