{"_id":"594577154f1c1b0b758b4568","slug":"matter-of-katramedaniganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 राशनकार्ड मिले फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 राशनकार्ड मिले फर्जी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा राज में बने राशनकार्डों के फर्जीवाड़े का खुलासा होने लगा है। कटरामेंदनीगंज में सत्यापन में करीब 101 राशनकार्ड फर्जी मिले हैं। वहीं टाउन एरिया के पात्रों की सूची भी तैयार की जा रही है।
टाउन एरिया कटरामेदनीगंज में ऐसे लोगों का राशनकार्ड बना दिया गया था, जो कार से चलते हैं। जिनके पास दस चक्का ट्रक है। सत्यापन में हुए खुलासे में लखपति लोगों को राशनकार्ड निरस्त करने की संस्तुति की गई है। पात्रों को योजना का लाभ दिए जाने की पहल हो रही है। टाउन एरिया में करीब 939 पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड बनाया गया था। इसमें लगभग 838 राशनकार्ड तो पात्र मिले, लेकिन 101 राशनकार्ड अपात्रों को दिए गए थे। बताया जाता हैकि इन दिनों जिले के सभी ग्रामपंचायतों और नगर पंचायतों में राशनकार्डों का सत्यापन हो रहा है। इसमें अपात्रों को बाहर किया जा रहा है। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश मिश्र ने बताया कि अगले सप्ताह जिले भर की सत्यापन रिपोर्ट आ जाएगी।