{"_id":"594574dd4f1c1b6d628b4902","slug":"matter-of-kandhiye-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस रुपये के लिए दिलीपपुर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस रुपये के लिए दिलीपपुर में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीपपुर बाजार में शुक्रवार रात बीस रुपये के चक्कर में बवाल हो गए। तकादा करने पर कुछ लोगों ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना से आक्रोशित बाजारवासियों ने शनिवार को दुकानें बंद कर चौराहे पर जाम लगा दिया। दो वर्गों के बीच का मामला होने से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच पुलिस चौकी में समझौता हो गया।
कंधई थाना क्षेत्र के कोठियाही निवासी नान्हे उर्फ प्यार अली ने कुछ दिन पहले दिलीपपुर बाजार के भरतलाल ऊमरवैश्य से करीब 20 रुपये उधार लिए थे। शनिवार देर रात नान्हे बाजार पहुंचा तो भरतलाल उससे उधारी के रुपये मांगने लगा। नान्हे ने बताया कि उसने रुपये उसके भाई को दे दिए हैं। भरतलाल ने तुरंत अपने भाई को बुला लिया। रुपये मिलने से उसने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच हो रही कहासुनी हाथापाई में बदल गई। किसी तरह जान बचाकर नान्हे अपने घर पहुंचा और परिवार के लोगों को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर बाजार पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने भरतलाल को पीट दिया और उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। बाजार के लोगों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। घटना से बाजार में तनाव हो गया। कुछ ही देर में दिलीपपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए। मामले की जानकारी के बाद वे आरोपियों की खोजबीन करने लगे, लेकिन कोई नहीं मिला।
घटना से आक्रोशित बाजारवासियों ने शनिवार को बाजार बंद कर विरोध जताना शुरू कर दिया। लोगों ने चौराहे पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की खबर मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात सबने अनसुनी कर दी। प्रदर्शन करने वाले लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े थे। कुछ देर में पुलिस हमले के आरोपी नान्हे को पकड़ लाई। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दुकानें खोल दीं। पुलिस भरतलाल को भी चौकी पर बुलाई। जहां दोनों पक्षों के बीच बाजारवासियों की मौजूदगी में एक घंटे तक पंचायत हुई। पुलिस ने नान्हे से 20 रुपये वापस कराए। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।