{"_id":"612a7e9d8ebc3e0e8d6f4a0a","slug":"maternity-death-in-nursing-home-people-created-ruckus-pratapgarh-news-ald314453235","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत, लोगों ने जमकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत, लोगों ने जमकर काटा हंगामा
Sun, 29 Aug 2021 05:29 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:29 PM IST
सार
यह देख परिजनों ने हंगामा करते हुए नर्सिंगहोम के गेट पर शव रख दिया। कुछ लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, मगर पुलिस अफसरों की सक्रियता की वजह से जाम कुछ ही देर में हट गया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सिविल लाइन स्थित नर्सिग होम में प्रसूता की मौत के बाद शव के साथ बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में रोडवेज डिपो के बगल स्थित एक नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने तीन घंटे तक शव गेट पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट महेदुआ निवासी मैकेनिक राजीव मौर्य की पत्नी पूजा (24) गर्भवती थी। शनिवार को परिजन उसे लेकर सिविल लाइंस स्थित राजगंगा नर्सिंगहोम पहुंचे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उपचार शुरू करते हुए महिला डॉक्टर ने आपरेशन किया। बेटी का जन्म होने के बाद पूजा की हालत बिगड़ने लगी। यह देख डाक्टरों ने पूजा को प्रयागराज रेफर कर दिया। नर्सिंगहोम से पूजा को लेकर प्राइवेट एंबुलेंस से दोपहर करीब ढाई बजे परिजन जाने लगे। तभी उसकी सांसें थम गईं।
यह देख परिजनों ने हंगामा करते हुए नर्सिंगहोम के गेट पर शव रख दिया। कुछ लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, मगर पुलिस अफसरों की सक्रियता की वजह से जाम कुछ ही देर में हट गया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल गेट पर हंगामा होता रहा। परिजनों का आरोप था कि पूजा के उपचार के लिए डॉक्टर ने रुपये लिए। पहले नॉर्मल प्रसव कराने की बात कही और बाद में उसका ऑपरेशन करने लगीं। ऑपरेशन के बाद मरीज से उन लोगों को मिलने तक नहीं दिया। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से उनके मरीज की जान गई है।
हंगामे की सूचना पर एएसपी पूर्वी प्रकाश द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, मगर मृतका के परिजन तत्काल डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जिद कर रहे थे। इसे लेकर परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई। काफी समझाने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पति राजीव ने पुलिस को तहरीर दी है। एएसपी पूर्वी प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जाम की आशंका को देखते हुए रूट कराया डायवर्ट
राजगंगा नर्सिंगहोम पर प्रसूता की मौत के बाद जाम के हालात देख रूट डायवर्ट करा दिया गया। अंबेडकर चौराहे व मीराभवन चौराहे से बस अड्डे की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा था।
सहमे रहे मरीज व स्वास्थ्यकर्मी
प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों संग रिश्तेदारों का जमावड़ा होता रहा। बवाल की आशंका को देखते हुए नर्सिंगहोम के कर्मचारी व मरीज सहमे रहे। नर्सिंगहोम के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए थे। इसके पहले भी महिला मरीजों की मौत को लेकर नर्सिंगहोम में हंगामा हो चुका है।

नगर कोतवाली के सिविल लाइन स्थित नर्सिग होम में प्रसूता की मौत पर बवाल कर रहे परिजनों को समझाते एए?- फोटो : PRATAPGARH