फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maternal powers came out with the urn of faith on their heads

Pratapgarh News: सिर पर आस्था का कलश लेकर निकली मातृशक्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Maternal powers came out with the urn of faith on their heads
दाऊदपुर स्थित कुंडा धाम से कलश में जल भरकर पीतांबरी वस्त्र धारण किए 51 सौ मातृशक्तियां बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे रामपुर खागल के लिए निकलीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर सद्भावना कलश यात्रा का स्वागत किया। दोपहर 3:30 बजे कलश यात्रा रामपुर खागल स्थित कथा स्थल पहुंची।
विज्ञापन

उड़ैयाडीह के रामपुर खागल में शुक्रवार से पद्मश्री तुलसीपीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य श्रीमद्भावत कथा सुनाएंगे। बृहस्पतिवार सुबह हेलीकॉप्टर से 11:30 बजे स्वामी रामभद्राचार्य रामपुर खागल पहुंचे। यहां कुछ देर विश्राम के बाद अपने उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के साथ कार से कुंडा धाम पहुंचे। करीब पांच मिनट तक भक्तों को संबोधित किया। कहा कि मैं पहली बार किसी कलश यात्रा में शामिल हो रहा हूं।
विज्ञापन

इसके बाद कलश यात्रा प्रारंभ हुई। कई महिलाओं व छात्राओं को कलश नहीं मिला तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें राम ध्वज प्रदान किया। यात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। स्वामी राम भद्राचार्य की झलक पाने के लिए भक्ता लालायित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट से आए आदिवासी कलाकारों ने दी प्रस्तुति
कलश यात्रा के दौरान चित्रकूट से आए आदिवासी कलाकारों ने ढोल की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया। मोरध्वज व लाठी के साथ नृत्य का प्रदर्शन किया। करीब 25 कलाकार इस टोली में शामिल रहे।
सड़कों के किनारे जुटी भीड़
कलश यात्रा के इंतजार में मार्ग पर जगह-जगह लोगों की भीड़ जमा रही। बनारस व चित्रकूट से आए संत लोगों के माथे पर रोली, चंदन व श्रीराम का टीका लगा रहे थे। पांच किमी लंबे कलश यात्रा मार्ग पर पीताबंरी चादर बिछी रही। कलश यात्रा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजपा नेता पूर्णेंदू ओझा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आईजी पहुंचे कार्यक्रम स्थल
कलश यात्रा के समापन प्रयागराज मंडल के आईजी प्रेम गौतम व एसपी डॉ. अनिल कुमार कथा स्थल पहुंचे। अस्थाई थाना रामपुर खागल का निरीक्षण किया। हेलीपैड, कथा स्थल समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
तीन से छह बजे तक होगी कथा
प्रतापगढ़। आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि कथा शुक्रवार से 24 अक्तूबर तक दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी। शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, सांसद व भोजपुर गायक मनोज तिवारी समेत अन्य कलाकार शामिल होंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप्र के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अलावा सपा के कई नेताओं व संत धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने की संभावना है। संवाद
जगन्नाथपुरी से आए कारीगर संभालेंगे रसोईं
व्यवस्थापक विवेक उपाध्याय ने बताया कि करीब 50 हजार से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। जगन्नाथपुरी से आए 25 कारीगर रसोईं की व्यवस्था संभालेंगे। कथा समापन पर भक्तों को भोजन प्रसाद दिया जाएगा।


कथा स्थल पहुंचने के लिए दो मार्ग
प्रतापगढ़। रामपुर खागल में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के लिए दो मार्ग से पहुंचा जा सकता है। पट्टी से पृथ्वीगंज डिसनी, डिसनी से उड़ैयाडीहमार्ग से होते हुए रामपुर खागल तथा दूसरा मार्ग रानीगंज बाजार से उड़ैयाडीह, पृथ्वींगज डिसनी मार्ग से होकर रामपुरखागल पहुंचा जा सकता है। संतों के लिए 100 कॉटेज तैयार किए गए हैं। अस्थायी 10 शौचालय की व्यवस्था की गई है। 10 एकड़ में फैले कथा स्थल के पास हेलीपैड तैयार किया गया है। अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed