फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married women kept Nirjala fast

Pratapgarh News: सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Married women kept Nirjala fast
पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को वट वृक्ष की पूजा की। बरगद के पेड़ की 12 बार परिक्रमा कर सुहागिनों ने कच्चे सूत की माला बनाकर गले में धारण किया।
विज्ञापन

16 शृंगार कर सुहागिन महिलाओं ने बांस की डलिया में पूड़ी, गुलगुला, ठोकवा व भींगे चने, कुमकुम रोली व अक्षत, फल, पान सुपारी व धूपबत्ती व जल का लोटा लेकर वट वृक्ष को प्रसाद चढ़ाया। परिवार की सुख समृद्धि के साथ ही व्रती महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

आचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। वट वृक्ष दीर्घायु का प्रतीक है। इसलिए महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मां बेल्हा देवी मंदिर, जिला पंचायत परिसर, मीराभवन, पूरे ओझा व कटरा रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के सामने वट वृक्ष की पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ जमा रही। पूजा संपन्न होनेे के बाद महिलाओं ने प्रसाद वितरित किया। वहीं, ग्रामीण अंचल में वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं को खासा उत्साह रहा। गांवों में सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा व पूजा-अर्चना करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed