फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married Woman's Body Found Hanging; Murder Alleged, Complaint Filed

Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप, तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married Woman's Body Found Hanging; Murder Alleged, Complaint Filed
काशीपुर धमावां में रविवार सुबह विवाहिता ज्योति देवी (35) का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मायके से पहुंची महिलाओं और ससुराल पक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। ज्योति के मामा ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

काशीपुर धमावां की ज्योति देवी के पति सुनील सुबह करीब सात बजे सोकर उठे तो कमरे में पंखे के हुक के सहारे साड़ी के फंदे से विवाहिता का शव लटका था। शोर शराबा सुनकर सो रहीं तीनों बेटियां भी आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मृतका के मायके प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बछरौली से परिजन भी पहुंच गए। मृतका के मामा जगदीश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर भांजी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुनील चार दिन पहले मुंबई से घर आया था। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। ज्योति का भाई चंद्रशेखर लुधियाना में रहता है। सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गया। ज्योति की बेटियां कीर्ति, कीर्तिका व ऋतिका बेसुध हैं। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed