फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman's body found under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शवभाई की तहरीर पर पति समेत पांच के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 22 Feb 2022 01:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:53 AM IST
Married woman's body found under suspicious circumstances
Married woman's body found under suspicious circumstances
कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सास, ससुर, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

कोतवाली क्षेत्र के उमरडिहा गांव निवासी सालिकराम वर्मा ने अपनी बहन फूल कुमारी वर्मा का विवाह वर्ष 2018 में चिंतामणिपुर गांव निवासी पवन वर्मा के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार की रात करीब दस बजे ससुरालियों ने फूल कुमारी के पिता को सूचना दी वह फिसलने से गिर गई है। इस पर मायके पक्ष के लोग फूलकली के घर आ रहे थे।

अभी मायके पक्ष के लोग रास्ते में ही थे कि उन्हें फोनकर बताया गया कि फूल कुमारी की मौत हो गई है। परिजन ससुराल पहुंचे तो फूल कुमारी का शव रखा हुआ था और उसके गले पर रस्सी से कसने जैसे निशान थे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई सालिकराम ने फूल कुमारी के पति पवन वर्मा, ससुर दिनेशचंद्र, जेठ प्रमोद, जेठानी बिंदु तथा सास श्यामा के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed