फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman gave her life after dispute with mother-in-law

सास-ननद से विवाद के बाद विवाहिता ने दी जान

Fri, 04 Feb 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman gave her life after dispute with mother-in-law
मृतक नवविवाहित काजल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में सास-ननद से विवाद के बाद काजल दुबे (21) ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की दो माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी अनुराग दुबे की शादी 1 दिसंबर 2021 को काजल दुबे के साथ हुई थी। अनुराग शादी के बाद अपने पिता के साथ मुंबई चला गया। बुधवार की शाम काजल का अपनी सास राधिक दुबे व ननद सुजान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मां व पत्नी ने अनुराग को घटना की जानकारी भी दी थी। रात में काजल अपने कमरे में चली गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह कमरे से बाहर नहीं निकली। दोपहर में राधिक ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। काजल का शव पंखे के हुक के सहारे लटक रहा था। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मृतका के मायके से पिता राजदेव दुबे भी परिवार के लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बेटी के मौत की वजह सास व ननद से विवाद बताया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed