फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman gave her life after dispute with husband

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने दे दी जान

Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Married woman gave her life after dispute with husband
मृत विवाहिता पूनम। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
पति से हुए विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के बाद पहुंचे मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के सरायमुरार सिंह भरतपुर निवासी साहुल सरोज का विवाह डेढ़ साल पहले अंतू थाना क्षेत्र रेवरिहा की रहने वाली पूनम सरोज (20) के साथ हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात साहुल सरोज नशे की हालत में घर पहुंचा। जिसे लेकर पूनम व साहुल के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी के दौरान साहुल ने पूनम की पिटाई कर दी। इसके बाद वह घर के करीब पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर जाकर सो गया। बुधवार की सुबह वह घर पहुंचा। मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो पूनम का शव छत के चुल्ले के सहारे लटक रहा था। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मौजूदगी में पूनम के शव को फंदे से उतारा गया। सूचना मिलने पर पूनम के मायके से भी लोग पहुंच गए। उनका आरोप था कि पूनम ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। छह माह पहले पति की प्रताड़ना के कारण बाइक खरीदकर दी गई थी। बाद में वह सोने की चेन की मांग कर रहा था। पूनम के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। मृतका की दादी रामकली ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed