फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman burnt to death in room in suspicious condition, in-laws accused of killing daughter after birth

संदिग्ध दशा में कमरे में जलकर विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर बेटी पैदा होने पर मारने का आरोप

Thu, 05 Aug 2021 12:44 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 05 Aug 2021 12:44 AM IST
सार

संदिग्ध दशा में घर के भीतर जलने से विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने दहेज में कार न देने और बेटी पैदा होने पर उसे जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Married woman burnt to death in room in suspicious condition, in-laws accused of killing daughter after birth
fire

विस्तार

संदिग्ध दशा में घर के भीतर जलने से विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने दहेज में कार न देने और बेटी पैदा होने पर उसे जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी सृष्टि सिंह (29) पत्नी मानधाता सिंह उर्फ मनू की मंगलवार शाम कमरे में संदिग्ध दशा में आग से जलकर मौत हो गई। घटना के वक्त उसके ससुर पौत्री के साथ घर के बाहर थे। मृतका की बेटी कमरे में पहुंची तो उसका जला हुआ शव देख चिल्ला पड़ी। उसकी आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुुंचे, लेकिन तब तक सृष्टि की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद दिल्ली से पहुंचे मृतका के पिता रामबहादुर सिंह निवासी गड़वारा थाना अंतू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी सृष्टि सिंह की शादी 12 फरवरी 2016 को उन्होंने मानधाता सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए सृष्टि को प्रताड़ित करते रहे। तीन साल पहले सृष्टि ने बेटी को जन्म दिया था। इसे लेकर भी ससुराली उसे प्रताड़ित करते रहे। दहेज में कार की मांग की गई। न देने पर ससुरालियों ने सृष्टि को जलाकर मार डाला। एसओ का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed