{"_id":"5ded409f8ebc3e1bef53c65c","slug":"married-death-in-suspicious-condition-pratapgarh-news-ald262415881","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर के आठ पहिये खोल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर के आठ पहिये खोल ले गए चोर
विज्ञापन
उडैयाडीह के डंडवा गांव में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसकी हत्या का आरोप लगाने लगे। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डंडवा महोखरी निवासी फूलचंद्र बिंद दिल्ली में पेंटिंग का काम करता है। चार दिन पहले पत्नी मीना देवी (36) को साथ लेकर वह घर आया था। शनिवार की शाम मीना की तबीयत खराब थी। वह अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह मीना का कमरा नहीं खुला। यह देख फूलचंद्र दरवाजा खुलवाने लगा।
कोई जवाब न मिलने पर वह खिड़की से देखा तो दंग रह गया। मकान के छत के सहारे दुपट्टे से वह फांसी पर लटक रही थी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस बीच पहुंचे मायके वाले हत्या का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी नवनीत नायक व तहसीलदार विनोद गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि फूलचंद्र की पहली पत्नी का पांच साल पहले कैंसर के चलते मौत हो चुकी है। उसने दूसरी शादी जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार की रहने वाली मीना से की थी।