{"_id":"647cd359d4b1b00f3f0d12c9","slug":"marksheets-are-lying-in-dios-office-due-to-neglect-of-colleges-pratapgarh-news-c-3-1-147112-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कॉलेजों की अनदेखी से डीआईओएस ऑफिस में पड़े हैं अंकपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कॉलेजों की अनदेखी से डीआईओएस ऑफिस में पड़े हैं अंकपत्र
Sun, 04 Jun 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं का डाटा फीड नहीं कराने वाले कॉलेजों को वितरण पर लगा प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के अंकपत्र वितरित होने के बजाय डीआईओएस कार्यालय में डंप है। कॉलेजों की अनदेखी के चलते परीक्षार्थी इधर-उधर भटक रहे हैं।
यूपी बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने के बाद छात्र-छात्राओं का अंकपत्र जिला मुख्यालय में मुहैया करा दिया है। डीआईओएस कार्यालय से मई माह से ही कॉलेजों को यह वितरित किया जा रहा है, मगर अभी पचास प्रतिशत कॉलेजों का अंकपत्र यहीं कार्यालय में डंप हैं। अंक पत्र नहीं ले जाने से परीक्षार्थियों को वितरित नहीं किया जा रहा है। दरअसल कुछ कॉलेजों ने अभी तक यूडायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड नहीं कराया है। इसके चलते उन कॉलेजों को अंकपत्र नहीं दिया जा रहा है। जो कॉलेज छात्र-छात्राओं का डाटा फीड करा चुके हैं, उन्हें अंक पत्र दिया जा रहा है। कॉलेजों की इस अनदेखी से इंटर के परीक्षार्थियों को स्नातक में दाखिला लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन-- -- --
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का अंकपत्र कार्यालय में मुहैया करा दिया है। मई माह से ही अंकपत्रों का वितरण किया जा रहा है। जो कॉलेज मानक पर खरे उतर रहे हैं, उन्हें दिया जा रहा है। सभी कॉलेजों को पत्र जारी करके यूडायस पर छात्र-छात्राओं का डाटा फीड कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
एसपी द्विवेदी, एडीआईओएस

वर्जन