{"_id":"6144d8488ebc3eb62048211c","slug":"marks-improvement-exam-will-start-from-today-at-17-centers-pratapgarh-news-ald3160317171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 17 केंद्रों पर आज से प्रारंभ होगी अंक सुधार परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 17 केंद्रों पर आज से प्रारंभ होगी अंक सुधार परीक्षा
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा शनिवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रटों की तैनाती की है। दो पालियों में होने परीक्षा छह अक्तूबर तक चलेगी।
यूपी बोर्ड से मिले अंकों से असंतुष्ट परीक्षार्थियों की शनिवार से परीक्षा होगी। हाईस्कूल में 322 तथा इंटरमीडिएट में 406 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षार्थियों की बेहद कम होने से सभी 17 विकास खंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 10.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से 4.15 बजे तक होगी।
डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया जा चुका है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र पर सील होने वाली कापियों को संकलन केंद्र पर जमा कराएंगे। उन्होंने कहा है कि अगर किसी केंद्र पर नकल होती है, तो उस कालेज को तीन वर्ष के लिए डिबार किया जाएगा।