{"_id":"6aee17aa6f0bf571600bd1e8","slug":"markets-buzz-with-activity-on-dhanteras-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-181793-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धनतेरस पर खनका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धनतेरस पर खनका बाजार
विज्ञापन
भंगवा चुंगी स्थित बाइक एजेंसी पर लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों की चमक बढ़ गई। बाजार की खनक से दुकानदारों के चेहरे खिल गए। ऑटोमोबाइल, सराफा, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में जमकर खरीदारी की गई। शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में पांच सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है।
ऑटोमोबाइल शोरूम में किसी ने कार तो किसी ने बाइक खरीदी। कार, ट्रैक्टर, बाइक, ऑटो, ई- रिक्शा के शोरूम में खरीदारी हुई। सराफा बाजार भी ज्वेलरी की खरीदारी चमकता रहा।
सोने, चांदी के आभूषण, सिक्के के साथ ही कोयंबटूर के आभूषणों की डिमांड रही। फ्रिज, एसी, कूलर, टीवी, झालर, मोबाइल आदि की खरीदारी भी खूब हुई। वहीं, फूल झाड़ू 100 से 200 रुपये और सींक वाली झाड़ू 60 से 80 रुपये तक बिकी।
विज्ञापन
खूब बिकी बाइकें, कार व ट्रैक्टर एजेंसी पर भीड़
धनतेरस पर वाहन एजेंसियों में ग्राहकों की भरमार रही। बाइक की 62 एजेंसियों पर करीब पांच हजार बाइकों की बिक्री हुई। कार एजेंसी संचालक रमन शर्मा के अनुसार, करीब 110 से अधिक कारों की बिक्री हुई है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम पर भी ग्राहक पहुंचे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि सिर्फ ऑटोमोबाइल सेक्टर से करीब दो सौ करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
ज्वेलरी की दुकानों पर पहुंचे खरीदार
धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ सराफा बाजार में भी रही। सोने के आभूषण में हार, अंगूठी, कान के कुंडल की मांग अधिक रही। ग्राहकों ने गहनों की पहले से बुकिंग की थी। सोने व चांदी के सिक्के की भी जमकर खरीदारी हुई।
महंगे हुए तांबे और कांसे के बर्तन
बर्तन बाजार में पीतल के दाम 800 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर एक हजार रुपये हो गए है। तांबा 1400 से बढ़कर 1700 रुपये, कांसे के बर्तन के दाम दो हजार से 2500 रुपये प्रति किग्रा हैं। स्टील और एल्युमिनियम के दाम स्थिर हैं।
सराफा बाजार में चांदी के सिक्के सस्ते हुए हैं। पिछले धनतेरस पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का 2400 रुपये में मिल रहा था। जबकि इस बार यह 2100 रुपये में है। बाइक एजेंसी मैनेजर वसीउल्ला ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ऑटोमोबाइल बाजार में करीब 20 प्रतिशत की महंगाई आई है।
-- --
प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम
त्योहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़ के चलते शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा। आंबेडकर चौराहा, कचहरी रोड, राजापाल चौराहा, मीराभवन, चौक, सदर बाजार और बाबागंज में वाहन रेंगते रहे। मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
धनतेरस पर करीब पांच सौ करोड़ के आसपास हुआ है। दिवाली तक कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल, सराफा बाजार, कपड़ा और बर्तन बाजार में सबसे अधिक खरीदारी की गई। - विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।
कारोबार सेक्टर
ऑटोमोबाइल सेक्टर - 200 करोड़
सर्राफा बाजार 120 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक आइटम 80 करोड़
मोबाइल बाजार 20 करोड़
रेडीमेड गारमेंट-टेक्सटाइल - 100 करोड़
फर्नीचर पांच करोड़
किराना बाजार 10 करोड़
बर्तन बाजार 20 करोड़
अन्य बाजार पांच करोड़
( नोट- आंकड़े अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के हैं।)