{"_id":"61803053c3de2b29113fd8e0","slug":"market-will-be-punished-for-dhanteras-today-there-will-be-rain-pratapgarh-news-ald3195804149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गया बाजार, आज होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गया बाजार, आज होगी धनवर्षा
विज्ञापन
धनतेरस की तैयारी में आभूषण की दुकान सजाते लोग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर बाजार कारोबार के लिए तैयार है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आज बाजार में धनवर्षा होगी। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स, बर्तन और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। बिक्री को लेकर छोटे से बड़े व्यापारियों तक में उत्साह है।
शहर में पंजाबी मार्केट, बलीपुर, सदर बाजार, ठठेरी बाजार, श्याम बिहारी गली स्थित सराफा बाजारों में दुकानों को व्यापारियों ने दुल्हन की तरह सजाया है। धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन, टीवी- फ्रीज, मोबाइल, बाइक, चार पहिया वाहनों के साथ लाई-चूड़ा, गिफ्ट और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खूब बिकेंगी। दुकानदारों का मानना है कि कोरोना में हुए नुकसान की भरपाई अकेले धनतेरस को हो जाएगी।
कोयंबटूर और मायानगरी के आभूषणों से सजा सराफा बाजार
धनतेरस पर बेल्हा के सराफा व्यापारियों ने भी अपनी निगाह गड़ा रखी है। अभी तक ठंडे पड़े सराफा बाजार में धनतेरस के दिन धनवर्षा की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों की मानना है कि धनतेरस पर सारी भरपाई हो जाएगी। इस बार धनतेरस के पर्व पर सराफा व्यापारियों ने कोयंबटूर व मायनगरी की मशहूर डिजाइन वाली ज्वेलरी मंगाई है। कोलकाता, मेरठ, चेन्नई की एंटिक डिजाइन सहित कई अन्य मॉडल ग्राहकों को लुभाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही चांदी के सिक्कों की भी डिमांड है। व्यापारी सोमवार को सुबह से ही अपनी दुकानों को सजाने में जुटे रहे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व वृंदावन केदारनाथ ज्वेलर्स के संचालक राजेंद्र केसरवानी ने बताया कि पिछले बार की अपेक्षा इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद है। धनतेरस की खरीदारी पिछले साल के आंकड़े को पार कर जाएगी। करीब तीन से 4 करोड़ की बिक्री का अनुमान है।
जयपुरिया लहंगा, सूरत की चुनरी की डिमांड, पांच करोड़ के व्यापार की उम्मीद
शहर के पंजाबी मार्केट में कपड़ा व्यापारी धनतेरस के पर्व की तैयारी को लेकर जयपुर, पूना, सूरत, मायानगरी से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए नए फैशन के अनुरूप कपड़े लाए हैं। पजांबी मार्केट में धनतेरस को लेकर जबरदस्त तैयारी है। दुकानों को सजाने व ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए दुकानदार नए फैशन में आए हुए परिधानों का सहारा ले रहे हैं।
जयपुरिया, पूना, सूरत व मायानगरी से आया लहंगा, चुनरी व कढ़ाईदार साड़ियों को दुकान के आगे हैंगर पर लटकाया जा रहा है। कपड़ा व्यापारी धनतेरस के पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं। श्रीराम क्लाथ सेंटर के प्रो. रवि अग्रवाल, बालाजी टेक्सटाइल के प्रो. राहुल कुमार व दर्शन क्लाथ सेंटर के प्रो. कुलदीप सिंह संटी का मानना है कि शहर में कपड़ा का व्यवसाय पांच करोड़ के पार जाएगा।
मुरादाबाद व हापुड़ के बर्तनों से चमक उठा ठठेरी बाजार
बर्तनों की खरीदारी के लिए शहर का ठठेरी बाजार पूरे जिले में मशहूर है। यहां बर्तन के छोटे-बड़े करीब 25 व्यापारी हैं। कोरोना काल में महीनों से व्यापार ठंडा पड़ा है, मगर धनतेरस व दिवाली को लेकर बर्तन व्यापारी उत्साहित हैं। अलग-अलग वेरायटी के बर्तन दुकानों में सजा रहे हैं।
ठठेरी बाजार के मीरा शिवम टेडर्स की संचालिका मीरा गुप्ता व पहलवान बर्तन स्टोर के प्रो. साईं ने बताया कि इस बार धनतेरस पर व्यापारियों ने नए स्टाक में हापुड़, मुरादाबाद से स्टील के नए डिजाइन के बर्तन मंगाए हैं। इंडेक्शन कढ़ाही, भगौना, चायपेन, थ्री इन इन वन कूकर सहित स्टील के नए डिजाइन के बर्तन लाए गए हैं। इसके अलावा तांबा व पीतल के बर्तन भी रखे गए हैं। लगभग तीन से चार करोड़ के व्यापार की उम्मीद है।
परवान चढ़ेगा वाहनों का बाजार, दोपहिया वाहनों की जबरदस्त बुकिंग
धनतेरस पर आटोमोबाइल्स का बाजार भी चमक उठा है। टीवीएस, हीरोहोंडा, यामहा, बजाज की एंजेसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। अकेले धनतेरस पर जिलेभर में दो हजार से अधिक बाइक बिकने का अनुमान है। इस बार स्कूटी की भी खूब डिमांड है।
सिद्धार्थ टीवीएस शोरूम मैनेजर के वसीउल्ला, जनता हीरो के मैनेजर तरुण द्विवेदी व एसडी बजाज के मैनेजर हृदेश मिश्रा ने बताया कि दोपहिया वाहनों का बाजार करीब 50 करोड़ के लगभग रहेगा। इसके अलावा चारपहिया वाहनों का बाजार भी 30 करोड़ के करीब रहेगा। सभी एजेंसियों को मिलाकर यह आकंड़ा छू लेगा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शोरूम के बाहर बाइकों को आकर्षक ढंग से सजाकर रखा गया है।

धनतेरस की तैयारी में पुराना माल गोदाम चौराहे पर सजी इलेक्ट्रानिक की दुकान। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

धनतेरस के लिए भंगवा चुंगी स्थित टीवीएस एजेन्सी में लगी बाइक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH