फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maqsood Alam's team dominates in the final of the cricket competition

क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मकसूद आलम की टीम का दबदबा

Sat, 01 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Maqsood Alam's team dominates in the final of the cricket competition
रानीगंज में आयोजति क्रिकेट टूर्नामेन्ट की विजेता टीम को ट्राफी देते विधायक धीरज ओझा। - फोटो : PRATAPGARH
पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर आयोजित आदर्श क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में थाहीपुर को हराकर मकसूद आलम की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए थाहीपुर की टीम ने 12 ओवरों में 8 विके ट खोकर 104 रन का लक्ष्य रखा। मकसूद आलम की टीम ने महज 10 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विधायक धीरज ओझा ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। जिले में खिलाडिय़ों की कमी नहीं है। जरूरत है उनकी खेल प्रतिभाओं को संवारने की। प्रदेश सरकार खेल की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कतरौली व नजियापुर में स्टेडियम स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में जल्द ही बड़े स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता टीम को 31000 व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, नीरज ओझा, अजय ओझा, शिवम ओझा, गणेश मिश्र, राकेश पंाडेय, सोनू पांडेय मीडिया प्रभारी ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed