फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   mansson

खत्म हुआ इंतजार, झूम के आई बरखा बहार

Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
mansson
mansoon
 कई दिनों से आसमान में उमड़-घुमड़ कर रहे बादल आखिरकार मंगलवार रात मेहरबान हो गए। भोर में झमाझम बरसात हुई। दिन में भी कई चक्र में रिमझिम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम विभाग ने मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक 62.0 मिमी बारिश होने की बात कही है। 22 जून को हुई बरसात ने पांच वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का दावा करते हुए इस वर्ष अपेक्षा से अधिक बरसात होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


जिले में सामान्यतय: 15 जून तक मानसून आने की संभावना रहती है, लेकिन आम तौर पर बारिश 20 जून के बाद ही होती है। बीते वर्ष जिले में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इस बार इंद्रदेव मेहरबान हुए और 21 जून की रात में ही झमाझम हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वर्ष 2011 में 21 जून को बरसात हुई थी। इससे पांच साल बाद ऐसा संयोग बना है कि 25 जून के पहले जिले में मानसून ने दस्तक दी है। मंगलवार की रात और बुधवार को हुई बरसात से जिले का कोई भी कोना अछूता नहीं रहा। पहले दिन कुल 62.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ देशराज मीना ने बताया कि जिले में तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन


इससे रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। उन्होंने इस वर्ष अपेक्षा से अधिक बरसात होने का दावा किया है। बरसात का यह पानी ग्रामीण इलाकों खेतों में शाम तक जहां गायब हो गया था, वहीं शहर में लोगों के लिए आफत बना हुआ है। शहर की सड़कों पर जमा पानी में राहगीर फिसल-फिसलकर गिरते रहे, वहीं नगरपालिका कर्मी कचहरी और सिनेमा रोड से टैंकर से पानी निकालने में परेशान रहे। बुधवार को हुई पहली बरसात से आम लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों ने अगेती धान के  लिए खेत की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed