फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Manoj's main killer arrested, shot dead nine days ago

मनोज का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार, नौ दिन पहले मारी गई थी गोली

Mon, 06 Apr 2020 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Manoj's main killer arrested, shot dead nine days ago
Manoj's main killer arrested, shot dead nine days ago - फोटो : PRATAPGARH
कुछ दिन पहले एक आयोजन में एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की मां ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। लिखा पढ़ी करने के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के कोरडाजीत गांव में बीते 27 मार्च को गांव में ही निमंत्रण के दौरान मनोज सिंह पुत्र भोला सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां शकुंतला सिंह की तहरीर पर आठ नामजद दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इसमें चार नामजद आरोपियों को बाघराय पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी विवेक सिंह उर्फ सिंटू पुत्र मनोज सिंह की तलाश बाघराय पुलिस को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर तनु उपाध्याय, एसओ बाघराय रविंद्र सिंह की टीम ने प्रतापगढ़ व प्रयागराज के दर्जन भर स्थानों पर दबिश दी गई थी। पुलिस का बराबर उसके बारे में जानकारी इकट्ठी कर रही थी।

सोमवार की भोर में थानाध्यक्ष बाघराय रविंद्र सिंह, एसआई गिरीश धर दुबे, आरक्षी ओम प्रकाश यादव, आरक्षी आरती, अंजलि व अजय यादव की टीम ने भिटारा तिराहे के पास से मुख्य आरोपी विवेक सिंह उर्फ सिंटू सिंह निवासी कोरडाजीत को गिरफ्तार कर लिया लिया। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल मैग्जीन, दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed