{"_id":"c99b01c445016d13f26d4b92c531f63d","slug":"maneday-burnt-effigies-of-the-power-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेदय को लेकर बिजली अभियंता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेदय को लेकर बिजली अभियंता का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। मानदेय भुगतान की मांग को लेकर विद्युत संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को अंबेडकर चौराहे पर विद्युत अभियंता प्रथम और द्वितीय का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों का कहना था कि संविदा कर्मियों को पिछले नौ महीने से मानदेय नहीं दिया गया।
ठेकेदारों ने जो चेक भी दिया था वह भी बाउंस हो गया। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कराने के बजाए दोनों एक्सईएन चुप्पी साधकर बैठ गए हैं। आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने अभियंताओं को इसके एवज में अच्छा खासा कमीशन दिया है।