फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   manager die in kanpur

स्वीमिंग पूल में डूबने से सब रीजनल मैनेजर की मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
manager die in kanpur
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल में डूबने से मंगलवार को म्यूचुअल फंड कंपनी के सब रीजनल मैनेजर पंकज पांडेय की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ जिले के वीरमऊ गांव के रहने वाले थे। वह पांच दिन पहले ही स्वीमिंग सीखने आए थे। गहराई में जाने से वह पानी में समा गए। इस मामले में स्वीमिंग पूल के इंस्ट्रक्टर सहित तीन लोगोें को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने स्वीमिंग पूल की चाभी भी जब्त कर ली है। अब जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद ही पूल खुलेगा। एसएसपी शलभ माथुर ने लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज करने का आदेश नवाबगंज थाना पुलिस को दिए हैं। दूसरी तरफ कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में एक कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


मूल रूप से प्रतापगढ़ वीरमऊ के  रहने वाले पंकज पांडेय (30) पत्नी प्रेमा और 10 माह के बेटे के साथ लखनपुर सोसायटी में किराये के मकान में रहते थे। पंकज मालरोड स्थित म्यूचुअल फंड कंपनी में सब रीजनल मैनेजर थे। 25 मई को पंकज सीएसए के स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने गए थे। पंकज ने (सुबह 6:15 बजे से सुबह 7:15 बजे) का बैच ज्वाइन किया था। वह मंगलवार को निर्धारित समय से तैराकी करने पहुंचे और पूल की गहराई की ओर चले गए और डूब गए। स्वीमिंग पूल की गहराई 15 फिट है। पुलिस के मुताबिक पंकज डूब गए और किसी को पता नहीं चल सका। इस बीच एक-एक घंटे के दो बैच के लोग भी तैराकी कर निकल गए। लेकिन पंकज के डूबने की भनक नहीं लग सकी। जब स्वीमिंग पूल में महिलाओं के सीखने की बारी आई तो पंकज का बैग बाहर पड़ा मिला।
विज्ञापन


इंस्ट्रक्टर और लाइफ गार्ड स्वीमिंग पूल में कूद पड़े, तब जाकर पंकज की बॉडी बरामद की जा सकी। इसकी पुष्टि कुछ डॉक्टरों ने कर दी। इधर, पंकज के घर न पहुंचने पर पत्नी प्रेमा बच्चे को लेकर सीएसए पहुंचीं। यहां घटना की जानकारी पाते ही गश खाकर गिर पड़ीं। 10 माह का बच्चा उनकी गोद में रोता रहा। सूचना पर आई नवाबगंज पुलिस ने स्वीमिंग पूल पर ताला डाल दिया। स्वरूपनगर सीओ आतिश कुमार और नवाबगंज एसओ अखिलेश जायसवाल ने मौके पर जाकर छानबीन भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed