फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Management committee working on paper without election for 27 months

Pratapgarh News: 27 माह से बिना चुनाव के कागज पर काम कर रही प्रबंध समिति

Mon, 28 Aug 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Management committee working on paper without election for 27 months
विद्यालय प्रबंधन में विवाद प्रारंभ होने पर हुआ खुलासा, डीआईओएस ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 27 माह से प्रबंध समिति कागज पर कार्य कर रही है। शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन बिल पर हस्ताक्षर भी हो रहे हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब प्रबंध समिति के सदस्यों ने लिखित शिकायत डीआईओेएस और शिक्षा निदेशक से की। इसके बाद विभाग ने प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। प्रबंधक ने बीमार होने की बात कहकर 15 दिन का समय मांगा है।




सदर तहसील के राजर्षि टंडन इंटर कॉलेज रामनगर (अठगवां) की साधारण सभा के आजीवन सदस्य डॉ. अनूप पांडेय, राम सहाय यादव, नागेश्वर प्रसाद शुक्ल, कृपा शंकर पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंध समिति का अंतिम चुनाव 25 मई 2018 को डीआईओएस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में हुआ था। नियमावली के मुताबिक 25 मई 2021 को प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद चुनाव होना था, मगर विद्यालय प्रबंध समिति का आज तक चुनाव नहीं कराया गया। विभागीय अफसरों की लापरवाही का आलम यह रहा कि प्रबंध समिति 27 माह से कार्य कर रही है। डीआईओएस ने कॉलेज के प्रबंधक को दो बार नोटिस दिया, मगर अभी तक अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है। प्रबंधक ने बीमार होने की बात कहकर 15 दिन का समय मांगा था। जो दो सितंबर को पूरा हो रहा है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उनका जवाब आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed