फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Maintain confidence in difficult situations

मुश्किल परिस्थितियों में बनाएं रखें आत्मविश्वास

Sun, 01 Mar 2020 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Maintain confidence in difficult situations
अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। पढ़ाई-लिखाई हो या खेल। जंग जीतने के लिए आत्मविश्वास होना बहुत आवश्यक है। मुश्किल से मुश्किल दौर में भी धैर्य न खोएं, चुनौतियों का डटकर सामना करें। अगर यह कला आपने अपने अंदर विकसित कर ली तो हर परेशानी का सामना बेहतर तरीके से कर सकेंगे। शनिवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत सिटी के टेऊंगा स्थित
विज्ञापन

संस्कार ग्लोबल स्कूल में आयोजित आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण शिविर में जूडो-कराटे प्रशिक्षक राम तिवारी ने कठिन हालात से जूझने के लिए यह मंत्र दिए। प्रशिक्षण के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा सृष्टि मिश्रा को प्रथम, अंजली सिंह को दूसरा और पलक पांडेय तृतीय स्थान पाने पर प्रिंसिपल स्मृति सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

शनिवार को संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा के मैदान में उमड़े एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए जूडोज-कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक राम तिवारी ने छात्राओं के अंदर अपनी सुरक्षा स्वयं करने और मनचलों को धूल चटाने का जज्बा पैदा किया। खचाखच भरे मैदान में बालिकाओं ने जूडो-कराटे के टिप्स लेने के साथ ही अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। आलम यह था कि प्रशिक्षक के मुंह से आवाज निकलते ही बच्चे जोरदार आवाज के साथ एक्शन में आ जा रहे थे। छात्राओं का जज्बा परखने के लिए प्रशिक्षण के बाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सृष्टि मिश्रा को प्रथम, अंजली सिंह को दूसरा और पलक पांडेय तृतीय स्थान पाने पर प्रिंसिपल स्मृति सिंह ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रविप्रकाश सिंह, अर्जुन तिवारी, संतीग दुबे, अविनाश सिंह, उमा सिंह, वर्षा ओझा, रोशनी मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, सदाशिव शुक्ल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं में दिखी ललक
आत्मसुरक्षा को लेकर बालिकाएं भी चिंतित रहती हैं। शनिवार को संस्कार ग्लोबल स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सृष्टि मिश्रा, अंजली सिंह, पलक पांडेय, आराध्या गुप्ता, आयशा बानो, आरजू मौर्य, शुभी, आयुषी ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया, उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके भीतर कुछ गुजरने का जुनून है।

अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आत्मरक्षा क

अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आत्मरक्षा क- फोटो : PRATAPGARH

अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आत्मरक्षा क

अमर उजाला अपराजिता के बैनर तले संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आत्मरक्षा क- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed