{"_id":"63f0c2abed448ca8d904240d","slug":"mahashivaratri-today-har-har-bam-bam-will-echo-in-decorated-pagodas-pratapgarh-news-c-3-1-58678-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में गूंजेगा हर - हर, बम- बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में गूंजेगा हर - हर, बम- बम
Sat, 18 Feb 2023 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, सजे शिवालयों में गूंजेगा हर-हर, बम-बम
- शिवालयों में तैयारियां पूरी, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बिजली व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भोर में महाआरती के बाद शुरू होगा जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी प्रतापगढ़/ बेलखरनाथधाम। महाशिवरात्रि के महापर्व को लेकर पौराणिक शिवालयों में शनिवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। भगवान शिव के विशेष पूजन के इस महापर्व की तैयारियां जिले के पौराणिक शिवालय में शुक्रवार को दिनभर होती रहीं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग व सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए गए। देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव के पूजन से विशेष लाभ मिलता है। शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्राभिषेक के लिए लोग उमड़ते हैं। विशेष दिन पर जलाभिषेक के लिए पौराणिक शिवालयों में दर्शन-पूजन को भारी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से महापर्व के एक दिन पूर्व ही तैयारी पूरी हो गई।
पौराणिक शिवालय बाबा बेलखरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के मुख्य पुजारी विश्वनाथ गिरि ने बताया कि सुबह चार बजे महाआरती के बाद जलाभिषेक शुरू होगा। इधर क्षेत्र के भयहरणनाथधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रिण के लिए बैरीकेडिंग की गई है। परिसर की साफ-सफाई के लिए मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
इनसेट-- -- -- -- -- -- -- -- -
भोर में महाआरती के बाद शुरू होगा जलाभिषेक
कुंडा। गंगा के तट पर कुंडा क्षेत्र के शाहपुर में हौदेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर को इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी जुगनू महाराज बताया कि मंदिर की साफ- सफाई, बिजली व्यवस्था को दुरूस्त हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था का लेकर सुरक्षा को लेकर नौका बचाव दल, बिजली की व्यवस्था के साथ ही खोया पाया केंद्र की व्यवस्था की गई है । भोर में चार बजे महाआरती होगी, इसके बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू होगा।
इनसेट-- -- -
बेलखरनाथ धाम में तीन दिवसीय मेले का आगाज
बेलखरनाथ धाम। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बेलखरनाथ धाम में तीन दिनी मेले का आगाज हुआ। भोर में महाआरती के बाद धाम में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। इधर कांवरियों की टोली गंगाजल लेने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुई। धाम परिसर में दुकानें सुबह से लगने लगीं। दुकानदार परिसर में मेला प्रशासन की देखरेख में दुकानों को सजाने में लगे रहे। वहीं अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी हैं । बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि इस शिवधाम पर शिवालय के अलावा राम जानकी मंदिर, विश्वकर्मा भगवान का मंदिर उसके बगल हनुमान मंदिर व राधा कृष्ण का मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का मंदिर होने के कारण यहां जलाभिषेक करना विशेष फलदाई माना जाता है।

इनसेट