फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mahamastika abhishek of Lord Mahavir from the 108 Kalash

108 कलशों से भगवान महावीर का हुआ महामस्तकाभिषेक 

Wed, 17 Apr 2019 11:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahamastika abhishek of Lord Mahavir from the 108 Kalash
कटरामेदनीगंज स्थित जैन मंदिर में महावीर स्वामी की जयंती पर मस्तकाभिषेक करते जैन समाज के लोग। - फोटो : प्रतापगढ़
कटरामेदनीगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 108 कलशों से भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक हुआ। मंगलमंत्रों व जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। गाजे-बाजे के  बीच शोभायात्रा निकली तो हर क ोई भक्तिभावना से लबरेज दिखा। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 7 बजे ही भगवान महावीर का पंचामृत अभिषेक हुआ। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंगलमंत्रों व जयकारे की गूंज से पूरा वातावरण गूंजायमान हो रहा था। सुबह 10 बजे भगवान महावीर का मंगल पूजन हुआ। इसके बाद शांतिधारा अभिषेक। दोपहर तीन बजे गाजे- बाजे के बीच भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


जैन श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा संग भ्रमण किया। कटरा बाजार से शोभायात्रा कटरा चौराहे पर स्थित पांडुक शिला तक गई। इसके बाद 108 कलशों से भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक हुआ। देर शाम 108 दीपों से भगवान की महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन समाज के अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन, महामंत्री प्रदीप जैन, श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ध्रुव कुमार जैन ने जैन धर्म के महात्म्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेवालाल जैन, मिश्रीलाल जैन, अजीत कुमार, संजय जैन, प्रकाश चंद्र जैन, रतनचंद्र जैन, अंकित जैन, संजीव जैन, सन्नी जैन, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed